COVID-19 PROTECTION

आप सबको यह सूचित किया जाता है की सालार अस्पताल सभी को गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की अपनी प्रमुख जिम्मेदारी का पालन करते हुए 24×7 आपातकालीन सेवा प्रदान कर रहा है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए सालार अस्पताल ने निम्न कुछ जरूरी महत्वपूर्ण कदम उठाये है जिससे की यहाँ आने वाले सभी रोगियों , हमारे डॉक्टर्स,नरसेस व् अन्य स्वस्थ्य कर्मियों को सुरक्षित रखा जा सके:-

  • एक मरीज़ के साथ केवल एक ही अटेंडेंट के आने की अनुमति है , चाहे वह सर्जरी के लिए आया हो या ओ.पी.डी या अस्पताल में भर्ती हो |
  • सभी मरीज़ और अटेंडेंट अस्पताल परिसर में फेस मास्क पहने रखे तथा सभी स्वछता सम्बन्धी नियमो का पालन करे |
  • सभी मरीज़ व उनके अटेंडेंट की सबसे पहले बुखार, खासी, जुखाम व पिछले कुछ समय में की गयी कोई भी यात्रा की जांच की जाएगी |
  • आप जब तक अस्पताल परिसर में है , सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करेंगे |
  • आप स्क्रीनिंग रूम या पंजीकरण काउंटर या फार्मेसी में हैं, सुनिश्चित करें कि आप चिह्नों पर खड़े हैं ताकि कतार में आवश्यक दूरी बनी रहे।